Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

डानकुनी के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी

31 Jan 2026

डानकुनी के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग

हुगली। हुगली जिले के डानकुनी में शनिवार दोपहर डानकुनी नगरपालिका द्वारा जमा किए गए कचरे के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई,। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा कचरा डंपिंग क्षेत्र उसकी चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। हालांकि, आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
आग लगने की वजह से इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए डानकुनी थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
आग दुर्घटनावश लगी या जानबूझकर लगाई गई, इसको लेकर खबर लिखे जाने तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डानकुनी के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News